Sunday, August 1, 2010

मित्रता-दिवस

अंग्रेजी सभ्यता के अनुसार आज मित्रता-दिवस है।वैसे तो हम लोग रोज़ ही अपने मित्रों से संपर्क में रहते हैं,लेकिन आज के दिन अगर उन्हें एक भावुक सन्देश भेजा जाये तो इस मित्रता में चार चाँद लग जाते हैं और प्रगाढ़ता आ जाती है।अपने मित्र को यह बताना कि वह हमारे लिए कितना खास है,अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। तो आज के दिन मैं अपने सभी मित्रों को शुभ-कामनाएँ
देते हुए उनका आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने मुझ जैसी अजब पहेली को न केवल समझा,बल्कि कदम-कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे सहयात्री बने।मेरी सफलता से उन्हें ईर्ष्या नहीं प्रसन्नता मिली।वो हमेशा मेरे लिए मूल्यवान रहेंगे।ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करे,ऐसी मेरी कमाना है। मित्रता एक चमत्कार है जो दिल में होता है।


No comments:

Post a Comment