Saturday, July 21, 2018

शून्य मैं

तो फिर ठीक है समेट लेती हूँ अपने आप को
अपने ही भीतर हो लेती हूँ
आस तो थी कि बाहर-भीतर एक कर लूँ
जब कुछ नहीं हूँ तो क्यों न कुछ नहीं ही हो जाऊँ
साधारण हूँ और इसका कोई अफ़सोस भी नहीं मुझे
अब शून्य होने की ओर चल पड़ती हूँ
नितान्त मौन में अकेली मैं






No comments:

Post a Comment